ऑटो-रिक्शा किराये में मनमानी पर लगेगी लगाम, सभी ऑटो में लिखना होगा शिकायत नंबर: एडीएम कुल्लू

ऑटो-रिक्शा किराये में मनमानी पर लगेगी लगाम, सभी ऑटो में लिखना होगा शिकायत नंबर: एडीएम कुल्लू

डेली पब्लिस लाइव न्यूज (कुल्लू ) 27 नवंबर ।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला के विभिन्न ऑटो-रिक्शा यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल्लू, भुंतर, मौहल और मनाली ऑटो-रिक्शा यूनियनों के सभी प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कुल्लू आकांक्षा शर्मा तथा श्रम अधिकारी (Labour Officer) कुल्लू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान यात्रियों की सुविधा और पारदर्शी किराया व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एडीएम सुरजीत सिंह राठौर ने सभी यूनियन प्रधानों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी ऑटो-रिक्शा मालिकों व चालकों को सख्त हिदायत दें कि किसी भी सवारी से मनमानी वसूली न की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए एक से अधिक सवारी ऑटो में बैठती है, तो किराया सवारियों के बीच आधा-आधा बांटकर लिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त, प्रशासन ने सभी ऑटो-रिक्शा के भीतर स्पष्ट रूप से शिकायत नंबर (Complaint Number) अंकित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अधिक किराया वसूले जाने की स्थिति में यात्री तुरंत उस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले ऑटो चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: