खेलों के माध्यम से युवाओं को न’शे से दू’र रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चि’ट्टा मु’क्त अभियान’

सिरमौर जिला के प्रत्येक उपमंडल में 800 खिलाड़ियों के पंजीकरण का लक्ष्य, 30 नवंबर तक करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (नाहन ) 27 नवंबर। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान, 2026’ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 खेलों की प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि इस अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक उपमंडल में 30 नवंबर, 2026 तक 800 खिलाड़ियों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, युवा क्लबों, महिला मंडलों, ग्राम पंचायतों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के तहत क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, रस्साकशी, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल https://khelohimachal.hp.gov.in के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 15 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागी संबंधित उपमंडल का निवासी होना चाहिए तथा पहचान एवं स्थाई पते के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: