अब 20 दिसंबर तक बंद रहेगी चरोट सड़क

अब 20 दिसंबर तक बंद रहेगी चरोट सड़क

डेली पब्लिक लाइव न्यूज (हमीरपुर )27 नवंबर। उपमंडल सुजानपुर में सुजानपुर-चरोट-चौरी सड़क पर खडोला के पास आवश्यक मरम्मत के कार्य के चलते इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही अब 20 दिसंबर तक बंद की गई है।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सुजानपुर-चरोट-चौरी सड़क के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस सड़क पर यातायात पहले 15 नवंबर तक बंद किया गया था, लेकिन इसका कार्य अभी भी बचा हुआ है। इसलिए, इस सड़क पर यातायात अब 20 दिसंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान वाहन चालक सुजानपुर-पटलांदर सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: