तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी दो दिवसीय दौरे पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (बिलासपुर )28 नवम्बर। नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी हुआ है।
संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 29 नवम्बर को प्रातः 10ः00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ तथा 30 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि 30 नवम्बर को ही दोपहर बाद 3ः30 बजे औहर में वे साइड एमिनिटीस का भूमि पूजन करेंगे।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री एक दिसम्बर को प्रातः 9ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छत में, 3 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर, 4 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटा, 5 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर तथा 6 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में कॉम्प्लेक्स स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।