कंडाघाट में पंजाब रोडवेज बस से 1.39 ग्राम चि’ट्टा बरामद, एक गिरफ्तार
डेली पब्लिक लाइव न्यूज (कंडाघाट)27 नवंबर। पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर चायल चौक पर पंजाब रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 1.39 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल पुत्र स्व. श्री मोहन लाला, निवासी गाँव व डाकखाना जुन्गा, तहसील जुन्गा, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश), उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से शिमला जा रही बस की सीट नंबर 07 पर बैठे आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी कब्जा से उक्त मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना कंडाघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्वेषण के दौरान आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ जारी है और बीएनएसएस के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) के नोटिस से पाबंद किया गया। आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।