दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की महक शौक़ीन ने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की महक शौक़ीन ने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया

DPLN( कंडाघाट )
15 मई। गत दिनों सीबीएसई बोर्ड का 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया है जिसमे दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट का परिणाम 100 में से 100 प्रतिशत रहा। जिसमे महक शौकीन ने 92.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। महक ने सभी विषयों पे 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करते हुए बिज़नेस स्टडीज़ में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। बाकी सभी विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक लेकर हिमाचल, जिला सोलन, स्कूल, अध्यापकगण व् अभिभावकों का नाम रौशन किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या रीना पांटा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी० आर० गुप्ता अन्य सदस्य प्रमोद कुमार, मुकेश राणा ने अध्यापकों, बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की

error: