मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता की
DPLN (शिमला )
16 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई ऊर्जा नीति बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पनबिजली परियोजनाओं के निर्माण के लिए अनापति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा।


