युवा काँग्रेस ज़िला सोलन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आरम्भ

युवा काँग्रेस ज़िला सोलन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आरम्भ

DPLN( सोलन )
29 जून। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए देशभर में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में नगर निगम हॉल सोलन में भी गुरूवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को शुरू किया गया ,जिसमें जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
युवा कांग्रेस सोलन जिला के अध्यक्ष अमित ठाकुर ने बताया कि आज के शुभारंभ कार्यक्रम में सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीयगीत, राष्ट्रीयगान और ध्वजगीत के साथ किया गया और दोपहर मुख्य अतिथि कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कार्यक्रम में शिरकत की, वही 30 जून को शिविर के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल शिरकत करने वाले हैं।अमित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में इस तरह का प्रशिक्षण शिविर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए आयोजित किए जाएंगे जिसकी शुरुआत सोलन जिला से हुई है और नगर निगम हॉल सोलन में पांचों विधानसभा क्षेत्र के करीब 100 पदाधिकारी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं
उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के लिए भी युवा कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस के इतिहास कांग्रेस की नीतियों के बारे में हर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को बताया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी विनीत कंबोज, भारतीय युवा काँग्रेस प्रशिक्षित ट्रेनर धीरज गाभा जी, लोकसभा शिमला और मंडी के प्रभारी अविनाश मैहला, सुभाष जी विकास जी और सोलन ज़िला प्रभारी राहुल चैहान, सोलन विधानसभा अध्यक्ष अंकुर ठाकुर कसौली अध्यक्ष अमरदीप कौशल, दुंन अध्यक्ष प्रज्वल गुप्ता अर्की अध्यक्ष अशोक ठाकुर नालागढ़ अध्यक्ष गुरुदिप सिंह गोलू,प्रदेश महासचिव सुभाष ठाकुर ज़िला उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, हर्श ठाकुर, जय प्रकाश, राहुल ठाकुर, पुनीत, सचिन विशाल शर्मा अखिल शर्मा कुशाग्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया

error: