दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट के विद्यार्थियों ने माँ शूलिनी ई-स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा आयोजित जिला स्तर प्रतियोगिता में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
DPLN (कंडाघाट )
4 जुलाई। माँ शूलिनी ई-स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इस प्रतियोगिता में जिलाभर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया

सोलन में होने वाली इस स्पर्धा में इकबाल मलिक (मार्शल आर्ट प्रशिक्षक), अर्चना ठाकुर, सुधीर ठाकुर के दिशा-निर्देशन में स्कूल के हिमांश ठाकुर क्षिरिध शर्मा, ऋत्विक शर्मा, मृदुल ठाकुर, पथ वैरागी, दीक्षित बंसल, आद्या ठाकुर, भव्य मेहता, रिषित (9 छात्रों) ने स्वर्ण पदक ; अयान वर्मा, अनाया ठाकुर, शिवन्या राय, यशुमन, धनंजय ठाकुर, विहान चौधरी, मेघा ठाकुर सरताज, युगान शर्मा, दिव्यांश ठाकुर, अधिराज बाली, दर्श चन्देल, नित्या चौहान, भव्य ठाकुर (14 छात्रों) ने रजत पदक; जबकि सक्षम वी० बघल, मानस ठाकुर, अद्वय नेगी, आत्रेयी दास, सरस किम्टा, अम्बर शर्मा, हेतिका मेहता, आदित्य राज नेगी, राशि, अमानी अमन शर्मा (9 छात्रों) ने कांस्य पदक हासिल किये।

स्कूल ने कुल 32 पदक हासिल किये जिसमे 9 स्वर्ण पदक, 14 रजत पदक, 9 कॉस्य पदक हैं।
स्कूल प्रधानाचार्या रीना पाँटा ने प्रतिभागियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनायें दीं व कहा कि ये तो अभी शुरुआत है भविष्य में हमे चारों और अपनी काबलियत का परचम लहराना है उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी तरह दिल्ली वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी कामयाबी की ऊंचाईयों को छूते रहें। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी० आर० गुप्ता अन्य सदस्यों ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी |

