सोलन ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कर्मचारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
DPLN (कंडाघाट )
5 जुलाई। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन इकाई कंडाघाट का चुनाव सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया चुनाव के उपरांत खंड सोलन कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कर्मचारियों ने गर्मजोशी से मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। चुने हुए प्रतिनिधियों को देस राज ठाकुर ने परिचय कराया अध्यक्ष सतीश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णन कुमार महासचिव विनोद कुमार कोषाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, मुख्य सलाहकार वीरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष गोपाल जमालटा सभी कार्यकारिणी सदस्य को संजीव ठाकुर द्वारा शुभकामनाएं दी और कहां की खंड कंडाघाट के सभी विभागों के कर्मचारियों को साथ लेकर उनकी जो भी समस्या है उसे सरकार तक पहुंचा कर उसका निवारण अवश्य कराएंगे वा कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे हम सदैव कर्मचारियों के साथ खड़े है हिमाचल प्रदेश की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्मचारी हितेषी है और कर्मचारियों को कभी निराश नहीं करेंगे। संजीव ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहां की मेरी तरफ से भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं भेजी है इस अवसर पर जिला सोलंकी न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक ठाकुर राज्य कर्मचारी महासंघ के संयोजक शमशेर सिंह ठाकुर डीसी ऑफिस सोलन के अध्यक्ष रविकांत एनपीएस राज्य कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष दीपक ओझा एनपीएस के ब्लॉक सोलन के अध्यक्ष स्वरूप रावत सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

