कंडाघाट ब्लॉक में किसी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं है कंडाघाट ब्लॉक के जो चुनाव हुए वह मेरी देखरेख में हुए… देस राज ठाकुर

DPLN (कंडाघाट )
6 जुलाई। न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ इकाई कंडाघाट के अध्यक्ष देस राज ठाकुर ने कहा कि पिछले कल जो कंडाघाट ब्लॉक के बारे में कुछ शरारती तत्वों ने गलत बयान बाजी जारी की गई है जो कंडाघाट के चुनाव हुए वह नियम के अनुसार हुए हैं उसमें मैं हर विभाग में स्वयं जाकर कर्मचारियों से चुनाव के बारे में चर्चा की है सभी विभागों के कर्मचारियों ने इस चुनाव में कार्यकारिणी बनाने में सहयोग किया है कंडाघाट ब्लॉक में जिन कर्मचारियों के नाम उछाले गए हैं वह सब हमारे साथ है उन्होंने सदस्यता भी ग्रहण कर ली जिसका हमारे पास रसीद व फोटो प्रमाण है कंडाघाट ब्लॉक में किसी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं है कंडाघाट ब्लॉक के जो चुनाव हुए वह मेरी देखरेख में हुए हैं इसमें कोई भी गलत नहीं हुआ है मैंने स्वयं कर्मचारियों से मिलकर स्वयं उनसे फोन पर भी वार्तालाप की है जहां तक कंडाघाट ब्लॉक के सभी विभागों के कर्मचारियों की बात है तो वह पहले भी मेरे साथ ओ पी एस बहाली के लिए तन मन धन से मेरे साथ जुड़े रहे और आगे भी उन्होंने मुझे पूरा विश्वास दिया है कि हम प्रदीप ठाकुर जो कि एनपीएस के राज्य अध्यक्ष है इकाई कंडाघाट के कर्मचारी प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे यह आश्वासन सभी विभागों के कर्मचारियों ने दिया है कंडाघाट की जो नई कार्यकारिणी बनाई गई है उनकी तरफ से मैं कर्मचारियों को आश्वासन देता हूं कि कर्मचारियों की जो भी समस्या या डिमांड है उसे हम सरकार तक पहुंचा कर उसे अवश्य पूरा करेंगे। कोई भी कर्मचारी गुमराह ना हो और ऐसी खबरों से घबराए रह आप सभी को मालूम है कि जो चुनाव 4 जुलाई 2023 को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में हुए हैं शायद ही कभी इतनी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए हो जितने कर्मचारी 4 जुलाई को इकट्ठा हुए हैं मैंने खुद भी इतनी संख्या में कर्मचारियों को पहली बार इतने जुनून और जोश में देखा है क्योंकि यह सरकार कर्मचारियों की हितेषी है इतना बड़ा ओ पी एस का जो वादा किया था उसे निभाना इतना आसान नहीं था जितना आसान इस सरकार ने कर दिया ।इसलिए शायद कर्मचारी हर चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं मेरा सभी कर्मचारियों से विनम्र आग्रह है कि आप गुमराह ना हो।

