डाॅ. शांडिल 12 जुलाई को सोलन के प्रवास पर
DPLN (सोलन )
11 जुलाई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम 12 जुलाई, 2023 को प्रातः 11.30 बजे सोलन की ग्राम पंचायत डांगरी के लवीघाट में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।
उसके बाद दोहपर 01.00 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र के देहंूघाट में भारी वर्षा के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लेंगे व 02.30 बजे शामती में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

