संघ शिक्षा विभाग के नये कलस्टर बनाने के निर्णय का पुरजोर विरोध
DPLN( सोलन )
30 नवम्बर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सोलन की गुरूवार को एक वर्चुअल बैठक हुई जिसमे संघ शिक्षा विभाग के नये कलस्टर बनाने के निर्णय का पुरजोर विरोध करता है जिला प्राथमिक शिक्षक संघ सोलन ने प्रदेश सरकार से दो टूक कहा है कि प्रारंभिक शिक्षा के ढांचे को ध्वस्त करने इस बेतुके फरमान को यथाशीघ्र वापस नहीं लिया गया तो संघ को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने को विवश होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेवारी विभाग की होगी संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश कौशिक महासचिव जगदीश चंद चौधरी, तीर्थ राम,अमित बन्सल,भगत राम,चेत राम,रवि गौतम व जिला के समस्त पदाधिकारीयों सहित खंड अध्यक्ष गुरमेल सिंह , राजकुमार कौशल , अजीत सिंह, नरेंद्र शर्मा , योगेश, सुनीला भाटिया ,नेत्र शर्मा,भुपिन्दर सिंह,राजिन्दर शर्मा व जिला महिला विंग की अध्यक्ष पवन रेखा सहित सभी खन्डो के अध्यक्षों ने भाग लिया जिसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के अधीन क्लब कर के क्लस्टर बनाने की बात कही गई है। पूर्व में भी संघ ने इस तरह के प्रयास का विरोध किया है।

हम प्रदेश सरकार से यह मांग करते हैं कि प्राथमिक विद्यालयों के वर्तमान ढांचे में कोई भी परिवर्तन न किया जाए और इसे यथावत बनाए रखा जाए।
इस संदर्भ में जिला के सभी खंडों ने जिला नेतृत्व को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।
इस विषय पर हुई वर्चुअल बैठक में सभी नौ खंडों के प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष,महिला विंग अध्यक्ष ,महासचिव और जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

