राजस्व लोक अदालत’ के दौरान अब तक 45 हजार से अधिक इंतकाल के लम्बित मामलों का निपटारा किया गया है…मुख्यमंत्री

राजस्व लोक अदालत’ के दौरान अब तक 45 हजार से अधिक इंतकाल के लम्बित मामलों का निपटारा किया गया है…मुख्यमंत्री

DPLN ( शिमला )
4 दिसम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज प्रशासनिक सचिवों की ‘मंडे मीटिंग’ की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में आयोजित ‘राजस्व लोक अदालत’ के दौरान अब तक 45 हजार से अधिक इंतकाल के लम्बित मामलों का निपटारा किया गया है जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सभी उपायुक्त कार्यालयों में जिला स्तर पर बैंक खाते खोले जाएंगे।

error: