देलगी पंचायत में रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

देलगी पंचायत में रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

DPLN( कंडाघाट )
4 दिसम्बर। कंडाघाट ब्लॉक की देलगी पंचायत में रक्तदान शिविर व निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसका आयोजन जिला सोलन इंटर द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित रहे। इस कार्यक्रम में 200 से 300 लोगों ने भाग लिया व उन्हें मुफ्त चेकअप दवाइयां दी गई। इस कार्यक्रम में बबलू पंडित द्वारा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह द्वारा एक पाठशाला के समारोह में आज की युवा पीढ़ी खासकर लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया जैसी उपलब्धियां को बबलू पंडित द्वारा मंच से सराहा गया व सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश इंटक सुनीता ठाकुर, महासचिव हिमाचल प्रदेश इंटक राजेश कश्यप, सह सचिव इंटक सावित्री कश्यप , सिरमौर से जयंती एकल महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश ,सोशल वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष साधना बर्मन , कोषाध्यक्ष इंटक मंजू कश्यप, शिमला इंटक अध्यक्ष नितिन शर्मा ,रामपुर अध्यक्ष सनी ,कुसुमटी विधानसभा क्षेत्र से इंटक के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर , पूर्व प्रधान आरती शांडिल ,मोहन शर्मा , देवेंद्र अत्री मोहित शर्मा ,सीताराम राम, रतन विजय कश्यप,उपस्थित रहे।

error: