प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवर आयोजित
DPLN (कंडाघाट )
30 दिसम्बर। कृषि विज्ञान केंद्र (कंडाघाट ) सोलन द्वारा दो दिवसीय प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शिवर ग्राम पंचायत पडग में लगाया गया । इस प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत पडग एवं ग्राम पंचायत सलोगड़ा से 40 प्रतिभागी महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया । इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन डॉक्टर अनुराग शर्मा एवं डॉ मीरा देवी ने किया । इस शिविर में प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती के फायदे, प्राकृतिक खेती करने की विधियां, प्राकृतिक खेती के घटकों को बनाने की विधियां व प्राकृतिक खेती से मनुष्य की सेहत पर होने वाले लाभ को उजागर किया गया । इस शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र चौहान ने प्रतिभागियों को फलों में प्राकृतिक खेती करने के विधियां एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। डॉ अनुराग शर्मा द्वारा विभिन्न कीटनाशक बनाने की विधियों के बारे में प्रतिभागियों को बताया गया । डॉ मीरा देवी द्वारा प्राकृतिक खेती से मिट्टी की सेहत में होने वाले सुधार, जीवाणुओं की मात्रा बढ़ाने एवं केंचुआ की संख्या में वृद्धि होने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। सोलन जिला के प्रगतिशील प्राकृतिक खेती के किसान शैलेंद्र द्वारा प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती के विषय में बताया गया तथा प्राकृतिक खेती के अपने अनुभवों को प्रतिभागियों से साझा भी किया । इस प्रशिक्षण शिविर में रॉकी कुमार, जो की आत्मा परियोजना में कार्यरत हैं, उनके द्वारा प्राकृतिक खेती में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी गई । वही हितेश शर्मा, हिमफैड सोलन, द्वारा प्रतिभागीयों प्राकृतिक उत्पाद अपनाने हेतु जागरूक किया तथा हिमफैड के स्टोर में सरकारी मूल्य में इनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गयी। शिविर के अंत में मीरा देवी, प्रधान ग्राम पंचायत पडग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र का धन्यवाद दिया और आगे भी इस तरह के शिविर लगाने हेतु आग्रह किया ।


