दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
DPLN ( कंडाघाट )
30 दिसम्बर। दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम कक्षा नर्सिंग से लेकर आठवीं तक घोषित किया गया । बच्चों का वार्षिक परीक्षा परिणाम बहुत ही बेहतरीन रहा ।अधिकतम बच्चों ने ग्रेड ए तथा बी में अपना परीक्षा परिणाम दिया। इस अवसर पर अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ आकर परीक्षा परिणाम सुना । इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही कड़ी मेहनत के साथ यह परिणाम हासिल किया है। जिसके लिए अध्यापकों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी जिम्मेवार हैं। जिन्होंने बच्चों को घर पर बहुत ही उचित मार्गदर्शन दिया । उन्होंने बताया कि अब विद्यालय में स्मार्ट क्लास की सुविधा भी आने वाले वर्ष से उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे बच्चे और अधिक आधुनिक तकनीक से शिक्षा ग्रहण कर सके। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय की डायरेक्टर सुमन सूद ने कहा कि इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए अभिभावक, प्रधानाचार्या तथा अध्यापक वर्ग सभी तारीफ के काबिल हैं। आने वाले समय में भी हम इसी तरह के परीक्षा परिणाम की उम्मीद करते हैं तथा अभिभावकों से विद्यालय के साथ परस्पर सहयोग की कामना करते हैं।सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हैं उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


