मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना

मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना

DPLN ( शिमला )

11 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु ने होटल पीटरहॉफ, शिमला में दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। दुग्ध उत्पादकों ने संवाद के दौरान विभिन्न मांगों तथा विचारों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादकों से संवाद के दौरान कहा कि प्रति लीटर दूध खरीदी पर 6 रु की बढ़ोत्तरी जैसी योजना से हजारों दुग्ध उत्पादक लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार दुग्ध उत्पादकों की भलाई के लिए अन्य मांगों पर भी गंभीरतापूर्वक विचार करेगी।

error: