मोबाइल पोलिंग टीमों द्वारा छठे दिन 70 मतदाताओं से करवाया गया मतदान

27 सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में अब तक कुल 682 मतदाताओं ने किया मतदान

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( सुंदरनगर )
27 मई ।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से घर पर ही मतदान करवाया जा रहा है जिसके लिए 27-सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में 12 मोबाइल पोलिंग टीमों का गठन किया गया है जो सभी चिन्हित मतदाताओं से घर-घर जाकर मतदान करवा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी मोबाइल पोलिंग टीमों ने छठे दिन यानि 26 मई को 70 मतदाताओं से मतदान करवाया, इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 45, 14 दिव्यांग और 11 आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत मतदाता शामिल है। आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं के लिए किसान हॉस्टल सुंदरनगर में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।
अब तक 27-सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में कुल 682 मतदाताओं से मतदान करवाया जा चुका है, इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 502 और 169 दिव्यांग और 11 आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत मतदाता शामिल है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 722 ऐसे मतदाता है जो 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग या दिव्यांग है और 68 आवेदन ऐसे मतदाताओं के हैं जो आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत है तथा जिन्होंने फाॅर्म 12-डी भर कर मतदान करने के लिए आवेदन किया है।

error: