निर्धारित सरकारी वाहन का ही प्रयोग करें मतदान कर्मी
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़( गोहर )
27 मई ।
अगामी लोक सभा चुनाव 2024 को संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में 1 जून को चुनाव होने हैं इसी के अंतर्गत 28- नाचन (आ०ज०) विधान सभा क्षेत्र में लगे सभी चुनाव कर्मियों को सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट में निर्देश दिए हैं कि वे अपने निजी वाहन साथ न लाएं।
उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा में मतदान पर लगे हुए कर्मचारियों को राजकीय महाविद्यालय बासा के मैदान से चुनाव सामग्री प्राप्त करने के बाद सीधे अपने-अपने बूथ पर जाना है जिसके लिए उन्हें जो वाहन उपलब्ध कराया गया है उसी में सभी मतदान कर्मी जाएंगे तथा सभी पोलिंग पार्टियों को वापसी उसी वाहन से जवाहर लाल नेहरू इजनियरिंग कालेज सुन्दर नगर में होगी। जहां सभी मतदान कर्मी अपनी वोटिंग मशीन जमा करवाएंगे ।
इसके उपरांत भी यदि कोई अपना निजी वाहन लाना चाहता है वह अपने वाहन को अपने स्तर पर सुन्दरनगर के आसपास में पार्क कर ले ताकि वापसी में अपने वाहन को ले जाने में असुविधा न हो।

