पर्यावरण में मानवीय हस्तक्षेप को संतुलित करने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
5 जून। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर अपने उद्बोधन में स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने कहा कि पर्यावरण में मानवीय हस्तक्षेप कम और संतुलित होना चाहिए ताकि सभी जीवों का जीवन सुरक्षित रह पाये। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्कूल में अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गयी। स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।

इस रैली में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों ने स्थानीय स्तर पर जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश लोगों को दिया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए एलकेजी और युकेजी के नन्हें बच्चों ने हरे कपड़ों में आकर छोटे-छोटे पौधे लगाये। वहीं कक्षा एक से लेकर जमा दो तक के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। इस अभियान में सभी विद्यार्थियों ने अपने घरों से लाये पौधों को स्कूल परिसर के आसपास लगाया और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड लगाने का संदेश दिया़। इस अवसर पर जमा एक और दो के विद्यार्थियों ने पर्यावरण को लेकर जेओआईटी विश्वविद्यालय में जाकर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी भागीदारी की।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( यूएनईपी ) के नेतृत्व में और 1973 से हर साल आयोजित होने वाला यह दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वैश्विक मंच बन गया है। इसे दुनिया भर में लाखों लोग मनाते हैं।
सऊदी अरब विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की मेज़बानी करेगा, जिसमें भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को आने वाली जनरेशन के लिए पर्यावरण को संरक्षित और संरक्षित करना बेहद महत्वपूर्ण है। जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, प्रदूषण, बायोडाइवर्सिटी लॉस उन मुद्दों में से हैं, जो इस दिन सरकारों, संगठनों और व्यक्तियों को संबोधित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी आर गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी।

