हिमाचल की जनता ने लगाई मोदी की गांरटी पर मोहर -रत्न सिंह पाल

हिमाचल की जनता ने लगाई मोदी की गांरटी पर मोहर -रत्न सिंह पाल

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
6 जून। हिमाचल प्रदेश के 2024 के चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की लगातार तीसरी बार चार की चार सीटें भाजपा ने जीतकर इतिहास रचा है। पाल ने कहा यह जीत नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व की जीत है, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व की जीत है, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन के शिल्पकार संगठन मंत्री सिद्धार्थन के कुशल नेतृत्व की जीत है। पाल ने बताया भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश पदाधिकारी तक सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस चुनाव को जीत में बदला है। पाल ने कहा 2024 का लोकसभा का यह चुनाव प्रदेश कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जनमत है और प्रदेश की जनता ने सुखविन्द्र सुक्खू की सरकार व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मजबूत जनमत दिया है। पाल ने बताया की इन चुनावों में सुक्खू सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया गया। कर्मचारियों, अधिकारियों, व्यापारियों को निरंतर धमकाया गया, डराया गया। मनी पावर का दुरूपयोग चुनाव को जीतने के लिए किया और सत्ता के दम पर दादागिरी की पर जनता ने उनको इनकी दादागिरी का जवाब दे दिया और भाजपा शिमला संसदीय सीट से सुरेश कश्यप 90548 मतों से विजयी हुए। पाल ने कहा कि यह उद्धृत करना महत्वपूर्ण होगा कि भाजपा सोलन जिला से शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 52097 की बढ़त दिलवाने में कामयाब हुई । पाल ने जिला सोलन की समस्त जनता विशेषकर अर्की विधानसभा की जनता का कोटि-कोटि आभार और, धन्यवाद व्यक्त किया है और शिमला संसदीय क्षेत्र के अर्की से सबसे अत्यधिक 15484 मतों की बढ़त का सारा क्षेत्र पाल ने संगठन के सभी कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को दिया है । उन्होंने कहा की देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को पूरा आशीर्वाद दिया है, एनडीए को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बननें जा रहें हैं यह अपने आप में ऐतिहासिक है। यह बड़ा रिकॉर्ड है जिसको कोई चैलेंज नहीं कर सकता। पीएम मोदी को जन मत प्राप्त हुआ है, इसके लिए जनता का आभार एवं अभिनंदन।

error: