शाहिद रोशन लाल उच्च विद्यालय पपलोल रहा उपविजेता

शाहिद रोशन लाल उच्च विद्यालय पपलोल रहा उपविजेता

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट)
18 जुलाई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी में तीन दिवसीय अंडर 14 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कंडाघाट ब्लॉक की आठ टीमों ने भाग लिया। जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय पपलोल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान हासिल किया साथ ही विद्यालय के 3 विद्यार्थी धैर्य,भूपेंद्र व हर्षित का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ जो की कुनिहार में आयोजित होगी ।इसका श्रेय पाठशाला की मुख्य अध्यापिका श्रीमती कुमुद गुप्ता, शारीरिक शिक्षक श्री महेश कुमार ,संस्कृत भाषा अध्यापक श्री हरीश कुमार के अथक प्रयासों को जाता है। इसमें पाठशाला के पाठशाला के अन्य अध्यापकों का भी का भी पूर्ण सहयोग रहा। प्रतियोगिता की तैयारी के समय तथा प्रतियोगिता में अपने नोनीहालों को आगे लाने में अभिभावकों ने भी अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया। प्रतियोगिता के अंत में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल जी ने विजेताओं को चमचमाती ट्राफियां प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रकार खंड स्तरीय अंडर 14 प्रतियोगिता का समापन विधिवत रूप से किया गया।

error: