जिले में फ़िलहाल कुल्लू मणिकर्ण घाटी को छोड़कर बिजली बहाल…तोरुल रवीश
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कुल्लू )
28 फरवरी। उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन कुल्लू तोरुल रवीश ने जानकारी दी कि जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण अधिकतर जगह जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है।

जिले में फ़िलहाल कुल्लू मणिकर्ण घाटी को छोड़कर बिजली बहाल कर दी गई है।
मनाली में प्रीणी तक बिजली बहाल कर दी गई है।
जिला के कुल 964 डीटीआर बाधित हैं। जिनमें
मनाली में 729 डीटीआर, कुल्लू में 202 डीटीआर
तथा आनी में 26 डीटीआर बाधित हैं ।
बिजली बहाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
जिले में कई नदी नाले जलप्लावित हो गए हैं।
जिले में 90 लिंक रोड भी प्रभावित हैं।
उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि इस समय सभी नदी नाले उफान पर हैं अतः इनके नजदीक न जाएं।
कोई परेशानी हो तो जिला आपदा प्रबन्धन अभिकरण को आपातकालीन
नम्बर 225603,225631,225632 पर कॉल करें।


