भाजपा रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने राज्यपाल से की भेंट

भाजपा रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने राज्यपाल से की भेंट

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
01 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने आज हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में भेंट की और उन्हें उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान तरसेम भारती ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का प्रशासनिक अनुभव, समाजसेवा के प्रति समर्पण और प्रदेश के विकास के प्रति उनकी नीतियाँ सराहनीय हैं। उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।तरसेम भारती ने राज्यपाल को भाजपा रेहड़ी-फहड़ी एवं झुग्गी-झोंपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में झुग्गी-झोंपड़ी व गरीब तबके के लोगों के कल्याण हेतु सरकार से और अधिक योजनाएँ लागू करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।
राज्यपाल ने तरसेम भारती को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया और प्रदेश के वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान की सराहना की।

error: