विजयी फ़ोरम की अहम बैठक शिमला के सर्किट हाउस विली पार्क में आयोजित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़( शिमला ) 23 मई। शिमला के प्रतिष्ठित सर्किट हाउस विली पार्क में आज विजयी फोरम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी Rafi Night Season 10 के आयोजन को लेकर चर्चा की गई, जिसमें ऑडिशन की तिथियाँ व स्थान तथा फ़ाइनल कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।बैठक में तय किया गया कि ऑडिशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होंगे, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को मंच प्रदान किया जा सके।इस अवसर मेरे साथ फ़ोरम की अध्यक्षा रिंपल चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा बैठक में कई अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।

