कंडाघाट में पुलिस ने एक कार में बैठे दो युवकों से 10 ग्राम से ज्यादा चि’ट्टा किया ब’रामद, मामला दर्ज

कंडाघाट में पुलिस ने एक कार में बैठे दो युवकों से 10 ग्राम से ज्यादा चि’ट्टा किया ब’रामद, मामला दर्ज

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
24 मई। एस पी सोलन गौरव सिंह ने बताता की
दिनांक 23-05-2025 को जब जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण ईकाई की टीम थाना कण्डाघाट के क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि फोरलेन पर स्थित ढाबा के पास एक गाडी स्वीफट खड़ी है जिसमें दो युवक तेन्जीन गेशे व अंकित सवार है जो उपरोक्त दोनों युवक भारी मात्रा में चिटटा / हैरोईन सप्लाई के लिये लाये हैं जो कण्डाघाट क्षेत्र में चिटटा सप्लाई की फिराक में हैं। इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त गाडी में बैठे दो युवकों जिनके नाम तेन्जीन गेशे नेगी पुत्र थुपथन गेशे गलदन नेगी निवासी गांव, डा०ख० व तह० पुह जिला किन्नौर हि०प्र० उम्र 29 वर्ष व अंकित पुत्र कृष्ण चन्द निवासी गांव फौला डा०खा० थैली चकटी, तह० ननखडी जिला शिमला हि०प्र० उम्र 25 वर्ष मालूम हुये को 10 ग्राम से ज़्यादा चिटटा/हैरोईन सहित गिरफतार किया गया। जिस पर पुलिस थाना कण्डाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान वारदात में संलिप्त स्वीफट गाडी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया। गिरफतार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफतार आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है । मामले में जांच जारी है।

error: