कंडाघाट पुलिस ने एक भ’गौड़े अ’पराधी को उत्तर प्रदेश से किया गि’रफ्तार
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
24 मई। एस पी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि
दिनांक 23-05-2025 को पुलिस थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम द्वारा एक भगौड़े अपराधी शराफत खान पुत्र श रूलाह निवासी गांव मुण्डेट खादर डा०खा० मुडेट खास तह० उन थाना भवन शामली जिला शामली यु०पी० उम्र 60 वर्ष को शामली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है । उक्त आरोपी को पुलिस थाना कण्डाघाट में दर्ज अभियोग संख्या 68/2021 दिनांक 26-10-2021 धारा 302,120बी भा०द०स० व धारा 27 (2) शस्त्र अधिनियम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन द्वारा दिनांक 23-06-2023 को भगौड़ा अपराधी घोषित किया गया था क्योंकि उक्त अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया था कि इस आरोपी ने उक्त अभियोग में गिरफ्तार आरोपी को एक देसी कटटा व 03 रौंद बेचे थे तथा वारदात के उपरांत आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये रूहपोश हो गया था जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी परन्तु आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये बार-2 अपने ठिकाने बदल रहा था। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके विरुध माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन से गिरफ्तारी वारण्ट भी हासिल किये गये थे I गिरफ्तार आरोपी को आज 24-05-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी को यु०पी० पुलिस द्वारा एक अभियोग धारा 4,5,25 शस्त्र अधिनियम थाना भवन शामली में भी गिरफ्तार किया जा चुका है ।मामले में जांच जारी है।

