छोटी माली के विजेता ज्वाली के कृष्ण रहे
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (नगरोटा बगवां)
8 जून।
पंचायत कबाड़ी के दो दिवसीय डिनू बाबा ओर महाराज बाबा को समर्पित मेले के समापन पर बड़ी माली के विजेता शाहपुर दर्गेला के रिंकू रहे और छोटी माली ज्वाली के कृष्ण ने जीती।
मेले के समापन समारोह में आर एस बाली पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट रेंक मंत्री ने मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि डॉक्टर नरेश विरमानी ने शिरकत की।
इस अवसर पर आर एस बाली ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी प्राचीन धरोहर है तथा हमारी नई पीढ़ी को इस प्राचीन धरोहर को संभाल कर रखना चाहिए।
बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां विधान सभा के विकास रूपी पहिए को पटड़ी पर लाने के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास पुरुष जी एस बाली ने इस विधान सभा क्षेत्र को समस्त हिमाचल में प्रथम विधान सभा क्षेत्र की पहचान दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
नगरोटा को तभी शिक्षा क्षेत्र का हब कहा जाता है।जिस विधान सभा में तीन आई टी,दो डिग्री कॉलेज ,दो तहसीलें ,इंजीनियरिंग कॉलेज, फार्मेशी कॉलेज, फायर स्टेशन, एस डी एम कार्यालय,के साथ साथ सभी विभागों के आवश्यक कार्यालय मौजूद हों तभी स्वर्गीय जी एस बाली को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।
बाली ने कहा कि नगरोटा बगवां क्षेत्र में गत वर्षों से रुके विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है और
करोड़ों रुपए के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विधान सभा के क्षेत्र बड़ोह में मिनी सचिवालय बनाने की प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं जिसमें वहां पर कार्यरत सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे उपलब्ध करवा कर लोगो के सभी कामों को करवाने में मदद मिलेगी।
बाली ने कहा कि चगर क्षेत्र से हो कर गुजरनेववाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग का कार्य भी जल्द पूरा होगा।

