मेले में बलजीत मैमोरियल पेटिंग कम्पीटिशन आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
8 जून। तीन दिवसीय सिद्ध बाबा चायल मेला रविवार से शुरू हो गया है । मेले के पहले दिन रविवार को सबसे पहले मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष मेला कमेटी एवं प्रधान ग्राम पंचायत चायल उषा शर्मा की अगवाई में पँचायत भवन से झंडा यात्रा निकाली गई यह यात्रा सिद्ध बाबा चायल मंदिर तक निकाली गई इस के बाद मेले कमेटी के सदस्यों द्वारा मेले के मुख्यतिथि बिमला कश्यप सूद पूर्व सांसद के मंदिर पहुचने पर पुष्प गुच्छ देकर व मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस के बाद मेले के मुख्यतिथि सहित मेला कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना की गई उसके बाद मंदिर परिसर में मुख्यतिथि द्वारा ध्वजा रोहण करने के बाद तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले का शुभारंभ किया गया। मेले के पहले दिन मेले के मुख्यतिथि बिमला कश्यप सूद पूर्व सासंद द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वही क्षेत्र की भारी संख्या में लोगो ने सिद्ध बाबा चायल मंदिर पहुच बाबा जी को मथा टेक आशीर्वाद लिया व भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

मेले में बलजीत मैमोरियल पेटिंग कम्पीटिशन आयोजित……
मेला सिद्ध बाबा चायल के पहले दिन रविवार को मेला कमेटी द्वारा बलजीत मैमोरियल पेटिंग कम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया । मेले के दौरान आयोजित बलजीत मैमोरियल पेटिंग कम्पीटिशन में चायल क्षेत्र के 7 स्कूलों जिनमे सरकारी व निजी स्कूल के 55 बच्चों ने भाग लिया। यह कम्पीटिशन दो वर्गों सीनियर व जूनियर वर्ग में करवाई गई व सीनियर वर्ग को पर्यावरण को बचाने व जूनियर बच्चो को राष्ट्रीय पक्षी बनाने का थीम दिया गया। जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर खुशी दूसरे स्थान पर इशिता व तीसरे स्थान पर शिवानी रही सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर सोमाक्षी दूसरे स्थान पर दिव्यांश जबकि तीसरे स्थान पर रिम्शा रही। वही पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को मेले के दूसरे दिन रहने वाले मुख्यतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर योगेन्द्र वर्मा पूर्व प्रधान झाझा, राजीव शर्मा पूर्व प्रधान चायल, पंकज ठाकुर उपप्रधान चायल, सुरेश ठाकुर प्रधान सकोड़ी, महिंद्र सिंह प्रधान बाजनी, नवीन कुमार पूर्व प्रधान चायल सहित मेला कमेटी के सभी सदस्त जिनमे बबली, मदन शर्मा, आत्म स्वरूप, रिंकज गुप्ता, ओम प्रकाश, धर्म सिंह, प्रदीप, संजय शर्मा, इंद्र ठाकुर, अरूण , राजकली,कुशल अत्रि सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।