स्वास्थ्य मंत्री 19 से 22 जून तक सोलन के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
18 जून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 19 से 22 जून, 2025 तक सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 19 जून, 2025 को दोपहर 12.10 बजे राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में तथा मुख्यमंत्री के सोलन प्रवास के दृष्टिगत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 20 जून, 2025 को राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
डॉ. शांडिल 21 जून, 205 को राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में मुख्यातिथि होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 22 जून, 2025 को राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले के समापन अवसर पर राज्यपाल के साथ उपस्थित रहेंगे।


