डुमैहर लादी के अनमोल शर्मा ने उतीर्ण की NEET परीक्षा, अर्की क्षेत्र में खुशी की लहर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
23 जून। अर्की उपमंडल के डुमैहर पंचायत के लादी गांव के अनमोल शर्मा ने NEET परीक्षा 513 अंक लेकर उतीर्ण की है। अनमोल ने अपनी 12वीं परीक्षा चिन्मय विद्यालय नौणी से 93% अंक लेकर उतीर्ण की है। अनमोल शर्मा बचपन से ही पढ़ने में होनहार और प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा लेखराम शर्मा,दादी, माता पिता व गुरुजनों पको दिया है। उनकी इस उपलब्धि से डुमैहर पंचायत ही नहीं पूरे अर्की उपमंडल में खुशी की लहर है।


