मॉक पार्लियामेंट में कॉलेज के युवाओं ने लिया भाग
युवाओ ने एक संसद के रूप में हिस्सा ले कर पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 27 जून।
शिमला में केंद्रीय संसदीय कार्य व अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू के अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा होटल पीटरहॉफ में किए गए वही केंद्रीय मंत्री ने सभा स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया, उसके उपरांत उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रदर्शनी का मंत्री ने भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज की अध्यक्षता में आयोजित एक मॉक पार्लियामेंट का भी आयोजन किया जिसमें कालेज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया वही मंत्री ने युवाओं से कहा 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वही तिलक राज ने भी अपने संबोधन में
कहा की कांग्रेस सरकार ने संविधान की मर्यादा को तार-तार किया, अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटा।
भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर विश्वास रखने वाले तथा देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित लोग, 25 जून को कभी भूल नहीं पाएंगे।
आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों की मार्मिक कहानियां सुनकर आज भी हृदय में पीड़ा महसूस होती है।
युवाओ ने अपनी भागीदार सुनिश्चित कर अच्छा बोला और सभा में बैठे सभी संसद की गरिमा को ध्यान रखा और अपनी चर्चा में यह याद करवाया की 1975 के आपातकाल को भले ही 50 साल हो गए हों, लेकिन कांग्रेस के ‘‘अन्याय, अत्याचार और तानाशाही’’ की यादें अभी भी सभी के दिमाग में ताजा हैं।
मॉक पार्लियामेंट में युवाओं की संविधान, आपातकाल जैसे विषयों पर पूरी जागरूकता के साथ चर्चा की और और युवाओं ने मॉक पार्लियामेंट को एक नया अनुभव बताया l उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, युवा मोर्चा के प्रदेश जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे

