डॉ. शांडिल 03 व 04 जुलाई को सोलन के प्रवास पर

डॉ. शांडिल 03 व 04 जुलाई को सोलन के प्रवास पर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
2 जुलाई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 03 व 04 जुलाई, 2025 को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री 03 जुलाई, 2025 को प्रातः 11.30 बजे सोलन स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
डॉ. शांडिल 04 जुलाई, 2025 को प्रातः 11.30 बजे उपमण्डलाधिकारी कार्यालय कण्डाघाट में रोगी कल्याण समिति शिशु अस्पताल चायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी व शिशु अस्पताल कण्डाघाट के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

error: