मुख्यमंत्री ने प्रदेश में परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 4 जुलाई। शिमला में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में HRTC सिर्फ़ परिवहन निगम नहीं, बल्कि लोगों की जीवन रेखा है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दुर्गम क्षेत्रों तक बस सेवाओं का विस्तार किया जाए, ताकि हर लोगों तक सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सुविधा पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक प्रदेश में 297 टाइप-1 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ें। साथ ही, 30 टाइप-2 इलेक्ट्रिक बसों की ख़रीद प्रक्रिया जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए, अधिकारियों को ग्रीन हाइड्रोजन बसों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए हैं।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: