स्वास्थ्य मंत्री 07 जुलाई को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
5 जुलाई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 07 जुलाई, 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 07 जुलाई, 2025 को दोपहर 12.30 बजे सोलन के चायल स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री तदोपरांत दिन में 1.30 बजे ग्राम पंचायत नगाली में पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे।

