मुख्यमंत्री ने सरण गांव पहुँच कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 9 जुलाई। आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरण गांव पहुँच कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि तबाही का मंजर अत्यंत भयावह है। मुख्यमंत्री राहत शिविर में रुके परिवारों से मिले और बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कामकाज की स्थिति देखकर उन्होंने वहाँ मौजूद अधिकारियों से बात की और आवश्यक निर्देश दिए। लोगों की आँखों में ठहरा हुआ दर्द, मासूम चेहरों पर छाया सन्नाटा — ये दृश्य भीतर तक झकझोर देने वाले हैं। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे लोगों का दुख बाँटा। कई लोगों ने अपनी तकलीफ़ें साझा कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में लोगों का धैर्य और साहस वास्तव में प्रेरणादायक है। राज्य सरकार हर ज़रूरतमंद के साथ खड़ी है। राहत और पुनर्वास के सभी कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। हर पीड़ा को दूर करना मेरी ज़िम्मेदारी भी है और मेरा संकल्प भी।
उन्होंने कहा, “मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक हर ज़ख्म पर मरहम न रख दूँ।”

