राष्ट्रव्यापी आम हड़’ताल का सोलन जिला में असर देखने को मिला

राष्ट्रव्यापी आम हड़’ताल का सोलन जिला में असर देखने को मिला

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन) 9 जुलाई।
केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आहवान पर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का सोलन जिला में भी असर देखने को मिला। बुधवार को स्वतंत्र फैडरेशनों तथा किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर पूरे भारत वर्ष में की जा रही है। सोलन में भी केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आवाहन पर एटक, इंटक, सीटू, किसान सभा, शूलिनी आटो रिक्शा, मिड डे मील वर्करों ने राष्ट्रीय आम हड़ताल में भाग लिया। सोलन जिला मुख्यालय पर हजारों मजदूरों, कर्मचारियों, किसानों तथा मिड डे मील वर्करों ने लोक निर्माण विश्राम ग्रह पर एकत्रित होकर शहर में रैली निकाली। यह रैली विश्राम ग्रह से चलकर माल रोड़, पुराना उपायुक्त कार्यालय से होकर बाईपास सपरुन सोलन तक निकाली गई, जहां पर वह एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गई। रैली का नेतृत्व एटक के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड जगदीश भारद्वाज व सीटू मोहित वर्मा, इंटक के सोक्रेत किया तथा एटक के सहसचिव नानक शाण्डिल, सचिव अतुल भारद्वाज, जिला सचिव कामरेड अनूप पराशर, धर्मपाल ठाकुर के अलावा किसान सभा के नेता विशेष रूप से उपस्थित थे। रैली में मोदी सरकार की मजदूर कर्मचारी व आम जनता के विरुद्ध बनाई जा रही नितियों के विरुद्ध नारेबाजी की। यह प्रदर्शन हिमाचल के सभी जिला मुख्यालयों पर किए गए। सोलन शहर में हड़ताल के चलते आटो रिक्शा कोई भी रिक्शा नहीं चला और थोड़ी देर के लिए सोलन शहर बन्द रहा। बाईपास सपरुन में सभा को एटक के सचिव अतुल भारद्वाज, सीटू के नेता मोहित वर्मा, किसान सभा के नेता गणेश एटक के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड जगदीश भारद्वाज ने सम्बोधित किया। जिला सचिव कामरेड अनूप पराशर ने मंच का संचालन किया। एटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने संबोधित किया, उन्होंने कहा कि मजदूरों का सरकार शोषण कर रही है और उनसे 12-12 घण्टे काम लिया जा रहा है। ठेकेदार प्रथा के पहले से ही विरुद्ध हैं और उन्होंने इस प्रथा की जमकर आलोचना की है। केंद्र सरकार को भी समय समय पर इस बारे ज्ञापनों के माध्यम से अवगत करवाती रही है और आगे भी उनका आंदोलन जारी रहेगा।

error: