इलेक्शन कमीशन ने मुख्य-सचिव को लिखा पत्र, UD-सेक्रेटरी के ऑर्डर तत्काल वापस लेने की हिदायत
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
10 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के सेक्रेटरी अर्बन डवलपमेंट (UD) के आदेशों पर स्टेट इलेक्शन कमीशन ने कड़ा संज्ञान लिया है। इलेक्शन कमीशन ने सेक्रेटरी UD द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए रिजर्वेशन- रोस्टर के संदर्भ में आज जारी ऑर्डर को तत्काल वापस लेने के आदेश दिए है। कमीशन ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि संवैधानिक प्राधिकरण द्वारा जारी कार्यक्रम को स्थगित की शक्तियां अर्बन डवलपमेंट डिपार्टमेंट के पास नहीं है। इसलिए तत्काल आदेश वापस लेकर इलेक्शन कमीशन को सूचित किया जाए।
दरअसल, स्टेट इलेक्शन कमीशन ने 2 महीने पहले हिमाचल के 73 नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायत में वार्डों डिलिमिटेशन और आरक्षण रोस्टर को लेकर कार्यक्रम जारी किया। इन आदेशों के तहत सभी जिलों के DC को 68 नगर निकाय में कल यानी 11 जुलाई तक और 5 नगर निगम को 15 जुलाई तक हर हाल में वार्डों का डिलिमिटेशन और आरक्षण रोस्टर करने को कहा गया था।

