मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की भेंट

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( शिमला )
15 जुलाई। आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर, प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी नुक़सान से उन्हें अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग तथा प्रदेश की कुछ सड़कों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के अंतर्गत सुरंग निर्माण एवं रोप-वे जैसी वैकल्पिक परिवहन प्रणालियों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।
मुलाक़ात के दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

error: