मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 15 जुलाई। नई दिल्ली में आज सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आई भयावह आपदा को लेकर अमित शाह से फ़ोन पर भी चर्चा हुई थी। आज की भेंट में उन्हें प्रदेश में भारी वर्षा और भूस्खलन से हुए लगभग 1,000 करोड़ रुपये के नुक़सान की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से उदार सहायता का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य आपदा राहत कोष और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनर्निर्माण एवं राहत कार्यों पर व्यय की सीमा अत्यंत सीमित है। केंद्र सरकार से आग्रह है कि इस सीमा को वर्तमान 10% से बढ़ाकर 30% किया जाए, ताकि राज्य सरकार राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न कर सके।

error: