उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर से की मुलाकात

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर से की मुलाकात

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
17 जुलाई। आज शिमला में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाक़ात कर मैकलोडगंज (धर्मशाला) ऑटो ऑपरेटर यूनियन की ओर से, मैकलोडगंज में ई-रिक्शा के स्थान पर पेट्रोल ऑटो रिक्शा चलाने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार आम जन की आजीविका से जुड़े प्रत्येक विषय पर हमेशा संवेदनशील रही है। इस संबंध में प्रस्तुत माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

error: