किन्नौर की अंतिम ग्राम पंचायत सुमरा में श्रम कल्याण जागरूकता शिविर आयोजित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( रिकांगपिओ ) 18 जुलाई । कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा जिले की अंतिम ग्राम पंचायत सुमरा में एक विशेष श्रम जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोतिया ने मनरेगा से जुड़े सभी श्रमिकों को हिमाचल भवन एवं अन्य निर्माण कार्य कामगार कल्याण बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाओं एवं वित्तीय सहायता तथा अनुदान योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।उन्होंने बताया कि श्रमिकों को योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया, पात्रता तथा लाभों के बारे में बताया गया और पंजीकरण फॉर्म भी वितरित किए गए। सभी श्रमिकों को आवश्यक दस्तावेज़ों और प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी दी गई ताकि वे इन योजनाओं का शीघ्र लाभ उठा सकें।इस कार्यक्रम में ग्राम सुमरा के लगभग 46 श्रमिकों ने भाग लिया तथा वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा मजदूर वर्ग के लिए चलाई जा रही मानवीय स्वरूप की योजनाओं एवं नीतियों पर जानकारी प्राप्त की।

