मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
18 जुलाई। आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की बातों को सुनना, उनकी अपेक्षाओं को समझना और समाधान देना- हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जन-विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है, और इसे निभाना हमारा दायित्व।

