कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की

कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
19 जुलाई। आज शिमला में कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाक़ात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पंजीकृत दुग्ध समितियों के लिए परिवहन सब्सिडी 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर तीन रुपये प्रति लीटर किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गाय और भैंस के दूध के दामों में बढ़ोतरी कर, उन्हें MSP के दायरे में लाकर दुग्ध उत्पादकों को उनका हक़ दिलाया है। किसान और पशुपालक सिर्फ़ सप्लायर नहीं, आत्मनिर्भरता के वाहक बन रहे हैं। यह सब्सिडी के साथ-साथ श्वेत क्रांति की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण क़दम है।
इस दौरान विधायक संजय अवस्थी एवं अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।

error: