70 वर्षीय ब्रेन-डे’ड अंगदाता ने दो मरीजों को दी नई ज़िंदगी

-यह पंजाब का पहला मृत अंगदाता द्वारा किया गया लीवर ट्रांसप्लांट है, जो फोर्टिस मोहाली में किया गया —

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 22 जुलाई । फोर्टिस अस्पताल मोहाली की ऑर्गन ट्रांसप्लांट सर्जरी टीम ने सफलतापूर्वक पंजाब का पहला मृत अंगदाता लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी संपन्न किया है, जिसमें 70 वर्षीय ब्रेन-डेड डोनर के लीवर को एंड-स्टेज लिवर डिज़ीज से पीड़ित 64 वर्षीय पुरुष में ट्रांसप्लांट किया गया। इस उपलब्धि के साथ, फोर्टिस अस्पताल मोहाली, दिल्ली-एनसीआर के उत्तर में पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के बाद ऐसा ट्रांसप्लांट करने वाला पहला अस्पताल बन गया है, और इसे मृत अंगदाता ट्रांसप्लांट के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में भी मान्यता मिली है।

एंड-स्टेज लिवर डिज़ीज वह स्थिति है जब लिवर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है, जो पुरानी लिवर बीमारी या अचानक लिवर फेलियर के कारण होता है। ब्रेन-डेड डोनर की दोनों किडनियों को भी एक 64 वर्षीय पुरुष में ट्रांसप्लांट किया गया, जो फोर्टिस मोहाली में किया गया सातवां मृत अंगदाता किडनी ट्रांसप्लांट था।

चंडीगढ़ निवासी डोनर को इंट्राक्रैनियल ब्लीडिंग (मस्तिष्क की नसों में रक्तस्राव) की समस्या के साथ फोर्टिस अस्पताल, मोहाली लाया गया था। मरीज की स्थिति के बारे में उसके परिवार को पूरी जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने उसके अंग दान करने की इच्छा जाहिर की।
फोर्टिस अस्पताल की इन-हाउस ब्रेन डेथ कमेटी, जिसमें शामिल थे- मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विक्रमजीत सिंह, डॉ. अमित शंकर, डॉ. संचिता गर्ग, डॉ. अनुपम जिंदल, और डॉ. अर्शदीप सिंह (एम्स, मोहाली), जो डीआरएमई (मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग), पंजाब द्वारा नियुक्त राज्य के प्रतिनिधि हैं। इन सभी ने मरीज को ब्रेन डेड घोषित किया। लिवर ट्रांसप्लांट टीम जिसमें शामिल थे- डॉ. जेडी विग, निदेशक, जनरल सर्जरी; डॉ. अरविंद साहनी, निदेशक, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी; डॉ. मिलिंद मंडवार, सलाहकार, लिवर और पैंक्रियास ट्रांसप्लांट सर्जन। डॉ. स्वाति गुप्ता, कंसल्टेंट, लिवर एनेस्थेटिस्ट। इन सभी ने मिलकर लीवर ट्रांसप्लांट सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। लगभग 10 घंटे लंबी इस सर्जरी के बाद मरीज ने तुरंत होश भी प्राप्त कर लिया।
किडनी ट्रांसप्लांट टीम जिसमें शामिल थे डॉ. साहिल रैली, कंसल्टेंट, किडनी ट्रांसप्लांट। इन्होने 64 वर्षीय पुरुष पर सिंगल इनसिज़न डुअल किडनी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की।
फोर्टिस अस्पताल मोहाली हृदय, किडनी, कॉर्निया, लिवर, फेफड़े, त्वचा, पैंक्रियास और आंतों के लिए अंग दान पंजीकरण की सुविधा देता है। दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी भी मरीज को मृत अंगदाता ट्रांसप्लांट की पात्रता के लिए सबसे पहले डॉक्टर से परामर्श लेना होता है। डॉक्टर की मंजूरी मिलने के बाद मरीज को नोटो (नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन) की वेबसाइट पर पंजीकृत किया जाता है।

error: