मुख्यमंत्री ने सरकाघाट में एचआरटीसी बस के खाई में गिर’ने पर दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सरकाघाट में एचआरटीसी बस के खाई में गिरने पर दुःख व्यक्त किया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला ) 24 जुलाई। मंडी ज़िला के सरकाघाट उपमंडल के मसेरन के निकट तारंगला में एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से अब तक सात लोगों के निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दुःख व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ख़बर अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाने और उपचार दिलाने के लिए ज़िला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
उन्होंने दुःख की इस घड़ी में, दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

error: