स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (पधर/मंडी ) 28 जुलाई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगामी 15 अगस्त, 2025 को होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों पर उपमंडल अधिकारी (ना.) सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आज यहां एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

सुरजीत सिंह ने सभी विभागों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर के प्रांगण में भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, बिजली, पानी, सुरक्षा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व स्कूली बच्चों की परेड आदि को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को समय पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रविकांत, स्थानीय पंचायत प्रधान हेमंत कुमार, व्यापार मंडल प्रधान लाभ सिंह व तहसीलदार पधर डॉ० भावना वर्मा, बीडीओ विनय चौहान, पुलिस, शिक्षा, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, जल शक्ति, विद्युत बोर्ड समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

