मतदाता सूची सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपलब्ध – जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर

मतदाता सूची सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपलब्ध – जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (रिकांग पिओ ) 28 जुलाई ।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना संख्या: राजनि0/310(पि)-43/2024-2279 दिनांक 02/07/2025 की अनुपालन में जिला किनौर की सभी पंचायतों की मतदाता सूची के प्रारूप में सुधार और उनके प्रकाशन के निर्णय का आदेश जारी किया जाता है।


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची सभी संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और मतदान केंद्र में सार्वजनिक अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी जिसे कोई भी नागरिक देख सकता है और जानकारी प्राप्त कर सकता है।

error: