मुख्यमंत्री का नगर पंचायत कंडाघाट में हुआ भव्य स्वागत , स्थानीय लोगों ने नगर पँचायत कंडाघाट का दर्जा बरक़रार रखने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री का नगर पंचायत कंडाघाट में हुआ भव्य स्वागत , स्थानीय लोगों ने नगर पँचायत कंडाघाट का दर्जा बरक़रार रखने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
01 अगस्त। नगर पंचायत कंडाघाट में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने नगर पंचायत कंडाघाट का दर्जा बरकरार रखने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री का दिल्ली जाने का कार्यक्रम था इस दौरान मुख्यमंत्री शिमला से चंडीगढ़ तक वाया सड़क मार्ग के माध्यम से जाने थे जैसे ही नगर पंचायत कंडाघाट के लोगों को मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से जाने की सूचना मिली वैसे ही नगर पंचायत कंडाघाट के लोगो ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कंडाघाट बजार में एकत्रित हो गए जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला कंडाघाट बाजार पहुचा वैसे ही लोगो ने मुख्यमंत्री को मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।

स्वागत के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का नगर पंचायत कंडाघाट का दर्जा बरकरार रखने पर भी आभार जताया।
इस दौरान संजीव ठाकुर पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन, विजय अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चेयरमैन व्यापार मंडल कंडाघाट, मनीष सूद उपाध्यक्ष नगर पंचायत कंडाघाट, राजेश ठाकुर पूर्व सचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन, मनीष शर्मा पूर्व महासचिव नगर पंचायत कंडाघाट, सुरेन्द ठाकुर चेयरमैन आत्मा प्रोजेक्ट जिला सोलन, विवेक अग्रवाल मनोनीत पार्षद नगर पंचायत कंडाघाट, बाबू राम मनोनीत पार्षद नगर पंचायत कंडाघाट, स्नेहा अग्रवाल पार्षद नगर पंचायत कंडाघाट, जितेंद्र वर्मा पार्षद नगर पंचायत कंडाघाट, सुरेंद्र मोहन सेठी पूर्व मनोनीत पार्षद, राजकुमार पूर्व मनोनीत पार्षद, रजनी शर्मा पूर्व प्रधान, अनिल शर्मा, संजीव अग्रवाल, पारश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

error: